क्या जीवन अर्थहीन है? और अन्य बेतुके प्रश्न
3,273,938 plays|
नीना मेडविनस्काया |
TED-Ed
• September 2020
अलबर्ट कामु हिंसा के बीच बड़े हुए। उनकी जन्मभूमि अल्जीरिया संघर्ष में घिरी थी। उन्होंने अपने पिता को प्रथम विश्व युद्ध में खो दिया। द्वितीय विश्व युद्ध की तबाही देख कर, कामु निराश हो गए। इस सारे अंतहीन रक्तपात और पीड़ा के पीछे क्या मतलब था? और यदि दुनिया अर्थहीन थी, तो क्या हमारी व्यक्तिगत ज़िंदगी का तब भी कोई मूल्य था? नीना मेडविनस्काया कामु के बेतुकेपन के सिद्धांत की पड़ताल कर रही हैं। [एवी ओफ़र द्वारा निर्देशित, बेथनी कटमोर-स्कॉट का वाचन, स्टीफ़न लारोसा द्वारा संगीतबद्ध़]
Want to use TED Talks in your organization?
Start here